Home Breaking News यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- सब पैसे का खेल है…
Breaking NewsTop Newsराष्ट्रीय न्यूज

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- सब पैसे का खेल है…

Share
Share

DESK : राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक चलेगा। निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदान सुबह 10 से सायं 5 बजे तक विधानसभा परिसर स्थित मतदान कक्ष में किया जाएगा। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए दो उम्मीदवार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष समर्थित यशवंत सिन्हा हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मतदान की प्रक्रिया के बीच चुनाव में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ चुनाव ही नहीं लड़ रहे बल्कि व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई भी लड़ रहे हैं। आज एजेंसियां इतनी शक्तिशाली हो चुकी हैं कि वे दलों को तोड़ रही हैं। लोगों को वोट देने के लिए मजबूर कर रही हैं। इसके साथ ही पैसे का भी खेल है। उन्होंने कहा कि हार के डर से चुनौतियों का सामना करना नहीं छोड़ा जा सकता है। जहां तक चुनावी नतीजों का सवाल है तो उन्हें पूर्ण रूप से भरोसा है कि वो चुनावी समर में विजय हासिल करेंगे।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र की राह तय करेगा, चाहे रहेगा या खत्म। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने दिल की सुनें। यह एक गुप्त मतदान है, मुझे उम्मीद है कि वे अपने विवेक का इस्तेमाल करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के लिए मुझे चुनेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...