Home Breaking News Top News बढ़ती जा रही हैं पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की मुश्किलें, लखनऊ, सुल्तानपुर और अमेठी के ठिकानों पर ED ने मारा छापा
Top Newsउत्तर प्रदेश

बढ़ती जा रही हैं पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की मुश्किलें, लखनऊ, सुल्तानपुर और अमेठी के ठिकानों पर ED ने मारा छापा

Share
Share

लखनऊ। अखिलेश यादव के शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके निजी चालक के ठिकानों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने छापेमारी की। टीमों ने लखनऊ, सुल्तानपुर और अमेठी के ठिकानों पर छापेमारी की। लखनऊ के विभूतिखंड में ओमेक्स में गायत्री के बेटे अनिल प्रजापति के आफिस में भी ईडी ने छापा मारा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई है।

अमेठी में ईडी की यह कार्रवाई बुधवार सुबह शुरू हुई। इलाहाबाद से आई ईडी की दो टीमों ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गायत्री और छोटू के घरों पर साथ छापा मारा। एक टीम में करीब आधा दर्जन ईडी के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे। इनके घरों को घेर लिया गया था किसी को अंदर से बाहर जाने या बाहर से अंदर आने की अनुमति नहीं थी।

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में गायत्री का बड़ा बेटा अनिल भी जेल में बंद है। बताया जाता है कि चालक रामराज उर्फ छोटू के पास भी 200 करोड़ की प्रापर्टी है। घर के अंदर ईडी की टीम सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की। छापेमारी के दौरान छोटू भी घर के अंदर मौजूद थे। ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर राजकेश्वर सिंह ने बताया कि गायत्री प्रजापति के लखनऊ, कानपुर और अमेठी समेत कुल सात ठिकानों पर ईडी की जांच चल रही है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...