Home Breaking News कॉमनवेल्थ गेम्स की शानदार शुरुआत, PM मोदी बोले-विश्वास है हमारे एथलीट करेंगे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन…
Breaking NewsTop Newsराजनीतिराष्ट्रीय न्यूज

कॉमनवेल्थ गेम्स की शानदार शुरुआत, PM मोदी बोले-विश्वास है हमारे एथलीट करेंगे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन…

Share
Share

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनका शानदार प्रदर्शन देश के लोगों को प्रेरणा देगा। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे। परंपरा के अनुसार मेजबान इंग्लैंड ने अंतिम राष्ट्र के रूप में स्टेडियम में प्रवेश किया।

PunjabKesari

परेड में भारतीय दल को आवाज दी गई तब स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया। भारत के ध्वजवाहक स्टार शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह थे। राष्ट्रमंडल खेल 2022, 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 के बीच इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के अवसर पर भारतीय दल को शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपने शानदार खेल से भारत के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...