Home Breaking News Top News गुजरात के राजकोट में पीएम मोदी ने रखी एम्स की आधारशिला, कहा- इलाज की आशा लेकर आ रहा है साल 2021
Top Newsगुजरातराष्ट्रीय न्यूज

गुजरात के राजकोट में पीएम मोदी ने रखी एम्स की आधारशिला, कहा- इलाज की आशा लेकर आ रहा है साल 2021

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार यानी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11 बजे गुजरात के राजकोट में एम्स की आधारशिला रखी। गुजरात के राज्यपाल, गुजरात के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री इस मौके पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया साल 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। भारत में वैक्सीन को लेकर हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं। भारत में बनी वैक्सीन तेजी से हर जरूरी वर्ग तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम चरणों में हैं। दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने के लिए भारत की तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुश्किल भरे इस साल ने दिखाया है कि भारत जब एकजुट होता है तो मुश्किल से मुश्किल संकट का सामना वो कितने प्रभावी तरीके से कर सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने एकजुटता के साथ समय पर प्रभावी कदम उठाए, उसी का परिणाम है कि आज हम बहुत बेहतर स्थिति में हैं। जिस देश में 130 करोड़ से ज्यादा लोग हों, घनी आबादी हो, वहां करीब 1 करोड़ लोग इस बीमारी से लड़कर जीत चुके हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद देश में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मैंने पहले कहा था कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। अब हमारा नया मंत्र है दवाई भी और कड़ाई भी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन आने का मतलब ये नहीं है की लापरवाही बरती जाए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अफवाहें तेजी से फैलती हैं। टीकाकरण शुरू होते ही अफवाहें फैलाई जाएंगी। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर बिना जांच के किसी मैसेज को फॉरवर्ड करने से बचने की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गुजरात में शादी रजिस्ट्रेशन के लिए माता‑पिता की सहमति अनिवार्य?

गुजरात सरकार ने शादी रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है—पेरेंटल...

गुजरात वोटर लिस्ट से 77 लाख नाम क्यों गायब? SIR ने क्या साफ किया

चुनाव आयोग ने गुजरात की अंतिम वोटर लिस्ट जारी की, SIR के...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...