Home Breaking News अपने बाप का सड़क समझ छलकाया था जाम,’सत्कार’ के लिए ले गई पुलिस..
Breaking NewsTop Newsमनोरंजनराज्य

अपने बाप का सड़क समझ छलकाया था जाम,’सत्कार’ के लिए ले गई पुलिस..

Share
Share
DESK : सुर्खियों में रहने के लिए बुधवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया बीच सड़क पर ही कुर्सी डालकर जाम छलकाने लगा। उसके कुछ साथी वाहनों को दोनों ओर रोककर वीडियो भी बनाने लगे। बैकग्राउंड में गाना भी दादागिरी वाला चल रहा है। यह वीडियो वायरल किया तो पुलिस मुखिया के ही हाथ पड़ गया। उन्होंने मामले में जांच कर यूट्यूबर पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। आज गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
[ads1]
सोशल मीडिया पर दो दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी डाले बैठा है। दोनों ओर वाहनों को रोका गया है। सामने मेज सजी है, जिस पर महंगी शराब की बोतल और खाने का सामान रखा है। जनाब मस्ती में सड़क और शहर को ही अपने पिता का बताने लगे।
[ads2]
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अपनी दादागिरी को दर्शाने के लिए बैकग्राउंड में गाना (है शहर अपुन का, सड़क अपने बाप की…) भी बज रहा है। यह वीडियो देहरादून के आसपास के इलाके का बताया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने जांच करने के आदेश दिए थे।

यूट्यूबर बॉबी कटारिया
डीजीपी के कार्रवाई के आदेश के बाद बॉबी कटारिया ने अपनी फेसबुक वॉल पर धमकी भरे अंदाज में पोस्ट की।
यूट्यूबर बॉबी कटारिया
लिखा कि करलो मुकदमे, अब तो जेल की रोटी खाने की आदत हो गई है।
यूट्यूबर बॉबी कटारिया
कटारिया ने सीधे तौर पर चेतावनी देकर बता दिया कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
यूट्यूबर बॉबी कटारिया
हालांकि, उसने सफाई भी दी है कि उसकी हरकत से जाम नहीं लगा। मगर, वीडियो में एक ओर रुके वाहन देखे जा सकते हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...