Home Breaking News Top News यश भारती नहीं अब योगी सरकार देगी अभिनव पुरस्कार, वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव
Top Newsउत्तर प्रदेश

यश भारती नहीं अब योगी सरकार देगी अभिनव पुरस्कार, वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

Share
Share

लखनऊ। यूपी की पूर्व समाजवादी सरकार के राज में काफी चर्चित रहे यश भारती पुरस्कार योजना की तर्ज पर अब योगी सरकार अभिनव पुरस्कार योजना शुरू कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करेगी। इस पुरस्कार में सबसे बड़ा पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी के नाम पर दिया जाएगा, जिसकी राशि 5 लाख रुपये होगी। इस पुरस्कार का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया गया है।

बता दें कि पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी ने इसकी पहल करते हुए फरवरी में इस पुरस्कार की घोषणा की थी। विभाग ने 25 विभूतियों को पुरस्कार देने का प्रस्ताव तैयार किया है। पहला पुरस्कार पांच लाख रुपये पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर देने का प्रस्ताव है। शेष 24 पुरस्कार में दो- दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

बता दें कि सपा सरकार में यश भारती पुरस्कार में 11-11 लाख रुपये दिए जाते थे। 50 हजार रुपये महीने पेंशन भी दी जाती थी। योगी सरकार ने यश भारती पेंशन को बंद कर दिया था। बाद में इसे घटाकर 25 हजार रुपये महीने कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: राम मंदिर के बाद अब धार्मिक पर्यटन का नया दौर शुरू!

राम मंदिर पूर्ण होने के बाद योगी आदित्यनाथ का प्लान: धार्मिक पर्यटन...

बाबरी गिराने वाली तारीख पर अयोध्या अलर्ट: राम लला दर्शन के बीच कंमांडो तैनात!

बाबरी विध्वंस की 32वीं वर्षगांठ पर अयोध्या किले जैसी सुरक्षा। राम मंदिर,...

2.5 लाख देकर ठगे गए पिलीभीत के 12 लेबर: किर्गिस्तान में पीटाई, भूखा रखा – मदद कब?

पिलीभीत के 12 मजदूर किर्गिस्तान में फंसे: 2.5 लाख देकर ठगे गए,...

टाटा सन्स की अयोध्या में एंट्री: 52 एकड़ म्यूजियम से लाखों पर्यटक होंगे आकर्षित!

अयोध्या म्यूजियम 52 एकड़ में विस्तार, टाटा सन्स लीड करेगी। राम मंदिर...