Home Breaking News प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के सभी नेताओं को पछाड़ा, अप्रूवल रेटिंग सबसे आगे
Breaking NewsTop Newsराष्ट्रीय न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के सभी नेताओं को पछाड़ा, अप्रूवल रेटिंग सबसे आगे

Share
Share
नई दिल्ली। पिछले छह सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ हमेशा से ऊपर ही रहा। ग्लोबल नेताओं के बीच भी पीएम मोदी की लोकप्रियता हमेशा से अव्वल रही है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि कोरोना महामारी के बीच जिस तरह से भारत सरकार की तरफ से इससे निपटने के प्रायस किए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह की पहल इस दौरान की इसके बाद उनकी लोकप्रियता इस कोरोना काल के दौरान भी लगातार बढ़ी है।
एक अमेरिकी संस्था Morning Consult के विश्लेषण की मानें तो कोरोना महामारी के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 55 रही है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट की मानें तो पीएम मोदी लोकप्रियता के मामले में इस दौरान वैश्विक नेताओं में नंबर वन पर रहे हैं।
मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल ने वर्तमान में 13 देशों (ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका) के नेताओं की अप्रूवल रेटिंग जारी की है। एजेंसी के ताजा सर्वे में पीएम मोदी के अलावा जिन अन्य नेताओं की लोकप्रियता में वृद्धि देखी गई है उनमें मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओबराडोर और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन शामिल हैं। सर्वे के अनुसार, 22 दिसंबर तक, मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर का स्कोर 29 था जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का स्कोर 27 था।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...