Home जुर्म मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल(आज़ाद मैदान और घाटकोपर यूनिट) की कार्रवाई
जुर्ममहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल(आज़ाद मैदान और घाटकोपर यूनिट) की कार्रवाई

Share
Share

——————————-
श्रीश उपाध्याय/मुंबई
——————————-

मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट और आज़ाद मैदान यूनिट ने दो अलग अलग मामलो में कुल तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके पास से रु 40 लाख से भी अधिक की ड्रग्स बरामद की है .
मुंबई एएनसी, आज़ाद मैदान यूनिट के पुलिस अधिकारियों ने घाटकोपर स्थित एलबीएस मार्ग पर शंका के आधार पर एक आरोपी मोहम्मद रिज़वान को 30 ग्राम से अधिक एमडी समेत गिरफ़्तार किया था. इस आरोपी से पूछताछ के बाद उसे एमडी की आपूर्ति करने वाले आरोपी शाहनवाज अंसारी को 100 ग्राम एमडी समेत मुम्ब्रा से गिरफ़्तार किया है .
यह कार्रवाई आज़ाद मैदान यूनिट के प्रपुनि राजेंद्र दहिफले की टीम ने की है .
इसी प्रकार से घाटकोपर यूनिट ने क़ालीना गाव में गश्त के दौरान शंका के आधार पर एक अफ्रीकी नागरिक की जाँच पड़ताल की तो उसके पास से 90 ग्राम से अधिक एमडी बरामद हुई. पुलिस मामले की जाँच कर रही है . यह कार्रवाई घाटकोपर यूनिट के प्रपूनि लता सुतार की टीम ने की है .
उक्त कार्रवाई सह पुलिस आयुक्त (क्राइम) सुहास वारके, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस॰ वीरेश प्रभु और पुलिसकर्मी उपायुक्त ,एएनसी,मुंबई, दत्तात्रय नलावड़े के निर्देशानुसार की गई है .

[ads1]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

मां रानी ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी।

गिरिडीह । शहर के कालीबाड़ी चौक के समीप मां रानी ज्वेलर्स में...

फिल्म बॉर्डर पार सजनी हमार पांच भाषाओं में होगी रिलीज।

मुंबई : जयराजी फिल्म्स इंटरनेशनल एवं आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी व आर्या...