Home Breaking News राजस्थान में सियासी वबाल…सोनिया देंगी समाधान!…पढ़िए पूरा मामला
Breaking Newsराजनीतिराजस्थानराज्य

राजस्थान में सियासी वबाल…सोनिया देंगी समाधान!…पढ़िए पूरा मामला

Share
Share

AARYAA NEWS DESK: राजस्थान के सीएम बदला जाएगा या फिर गहलोत की कुर्सी को बरकरार रख जाये। 4 दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकात के बाद से ही इस फैसले का इंतजार किया जा रहा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी शुक्रवार को कहा था कि 1-2 दिन में मुख्यमंत्री पर फैसला हो जाएगा। हालांकि, अब तक पार्टी की ओर से ना तो कोई फैसला आया है और ना ही कोई संकेत दिया गया है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अशोक गहलोत ने इशारों ही इशारो में साफ कर दिया कि सचिन पायलट उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में मंजूर नहीं हैं। तो वही गहलोत ने अपने तेवर में ये साफ कर दिया की अधिकतर विधायक उनके साथ हैं। उन्होंने कहा, ”नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति किए जाने पर 80 से 90 फीसदी विधायक पाला बदल लेते हैं, वे नए नेता के साथ हो जाते हैं, मैं इसे गलत भी नहीं मानता, लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं हुआ।”गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बिना कहा, ”जब नए मुख्यमंत्री के आने की संभावना थी तो क्या कारण था कि उनके नाम से ही विधायक बुरी तरह से भड़क गए.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गहलोत को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। इससे राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन और पायलट को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच गहलोत के वफादार कई विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, गहलोत ने बाद में घोषणा की थी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अटकलें हैं कि पार्टी हाईकमान गहलोत से नाराज है और उन्हें सीएम पद से भी हटाना चाहती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हरजिंदर सिंह हत्याकांड : किशन गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश...

Mumbai: कंधार विमान अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को नहीं मिला घोषित इनाम

कंधार विमान IC814 अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को...

Jaunpur: सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Jaunpur: पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम...