Home Top News जानिए, केरल समेत किन-किन राज्यों मे आज से खुले स्कूल
Top Newsअसमकर्नाटककेरल

जानिए, केरल समेत किन-किन राज्यों मे आज से खुले स्कूल

Share
Share

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन देश के कई राज्यों में महीनों से बंद पड़े स्कूलों को खोल दिया गया। केरल, कर्नाटक और असम में स्कूल आज से खोल दिए गए। स्कूल में कोरोना से बचाव संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण मार्च से ही स्कूल बंद थे।

केरल में आज यानी एक जनवरी से स्कूलों को खोल दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं निर्धारित छात्रों के साथ सीमित घंटों में चलाई जाएंगी। एक टीचर ने बताया, ‘इतने लंबे समय बाद छात्रों को देखकर खुशी हो रही है। क्लास में 10 छात्रों को ही आने की अनुमति है।

“>कर्नाटक में भी 1 जनवरी से स्कूल खोल दिए गए हैं। यहां कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए स्कूल खोले गए हैं। इसी के साथ सरकार यहां 15 जनवरी से पीयू फर्स्ट ईयर के लिए रेगुलर क्लासेस और सरकारी स्कूलो में कक्षा 6 से 9वीं तक के छात्रों के लिए विद्यागम प्रोग्राम शुरू करने की योजना बना रही है।

“>

असम में सभी स्कूल और दूसरे शैक्षणिक संस्थान 1 जनवरी से दोबारा शुरू हो गए हैं। असम में प्राथमिक स्कूलों से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर के संस्थान खोल दिए गए हैं। बता दें कि असम में सितंबर महीने से चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...