Home Top News स्वीडिश जीनोम वैज्ञानिक स्वांटे पाबो को मिला नोबेल पुरस्कार…जानिए कौन है स्वंते-पाबो
Top News

स्वीडिश जीनोम वैज्ञानिक स्वांटे पाबो को मिला नोबेल पुरस्कार…जानिए कौन है स्वंते-पाबो

Share
Share

DESK : विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोज के लिए प्रसिद्ध स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांटे पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते-पाबो ने निएंडरथल मानव जीनोम को लेकर बड़े पैमाने पर काम किया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads1]

सूडान के स्वांटे पाबो एक अनुवांशिक जीव वैज्ञानिक है. अनुवांशिकी के क्षेत्र में स्वांटे पाबो का विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोज ने जीव विज्ञान के क्षेत्र में आज नए पन्ने जोड़ दिए हैं. इस खोज ने एक नए शोध विषय को ही जन्म दे दिया है जिसके अध्ययन को अब पेलोजेनोमिक्स नाम से जाना जाएगा.

इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा, “अपने अग्रणी शोध के माध्यम से, स्वांटे पाबो ने कुछ ऐसा किया है जो असंभव सा प्रतीत होता है.” नोबेल प्राइज कमेटी ने आगे कहा कि वर्तमान मनुष्यों में विलुप्त प्राय, निएंडरथल मानव के जीनोम को अनुक्रमित करना एक बेहद सनसनीखेज आविष्कार हैं.” बता दें कि उन्होंने पहले अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की भी की है जो मानव अनुवांशिकी और जीन अध्ययन से संबंधित है.”

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह नोबेल पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है. बहरहाल, यह पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब कोविड महामारी ने चिकित्सा अनुसंधान को दुनिया के केंद्र में रखा है. गौरतलब हो कि जीव विज्ञान में नोबेल की घोषणा के बाद मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भोजपुरी फ़िल्म ये है स्वर्ग हमारा 4 जुलाई से आपके नजदीकी सिनेमा घरों मे प्रदर्शन को तैयार

भोजपुरी फ़िल्म ये है स्वर्ग हमारा 4 जुलाई से आपके नजदीकी सिनेमा...

ज्योना ज्योना राधे की रिकॉर्डिंग सफलता पूर्वक संपन्न हुई बॉलीवुड

गीत ज्योना ज्योना राधे की रिकॉर्डिंग सफलता पूर्वक संपन्न हुई बॉलीवुड गायिका...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...