Home Top News उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के बाद जापान में हड़कंप…जारी J-अलर्ट, ट्रेन सेवाएं रही बाधित
Top Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय न्यूज

उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के बाद जापान में हड़कंप…जारी J-अलर्ट, ट्रेन सेवाएं रही बाधित

Share
Share

DESK : उत्तर कोरिया ने फिर अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। जिसके बाद बाहर घूम रहे लोग अपने-अपने घरों के अन्दर चले गए। जापान सरकार ने भी चेतावनी जारी कर कई इमारतों को खाली करने का आग्रह किया और सुरक्षित जगह जाने के लिए कहा। इतना ही नहीं छिपने के लिए कई जगह शेल्टर होम भी बनाए गए हैं। इस घटना के बाद वहां की जनता में दहशत फैल हुई है। मिसाइल जापान के ऊपर से गुजर कर समुद्र में जा गिरी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के आदेश पर परीक्षण की गयी मिसाइल के गुजरने के बाद जापान की सरकार ने तुरंत घटना को संज्ञान में लेते हुये पूर्वोत्तर क्षेत्र में लिए ‘जे -अलर्ट’ जारी किया। वहां के अधिकारियों ने तुरंत आस-पास की इमारतों को खाली करने के लिए कहा और कई जगह शेल्टर होम भी बनाये। जापान के होक्काइदो और आओमोरी क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थीं। फिर कुछ समय बाद हालात को सामान्य होता देख ट्रेन सेवाएं फिर से बहाल कर दी गयी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पत्रकारों से बात करते हुये बताया कि उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए परीक्षण की कड़ी निंदा करता हूं। स्थिति को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ चर्चा करने की भी बात कही । जापान कैबिनेट के मुख्य सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। मिसाइल 22 मिनट तक हवा में रहने के बाद देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में जा गिरी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...