Home Top News बड़ी खबर : आज से UNSC का अस्थायी सदस्य बना भारत
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

बड़ी खबर : आज से UNSC का अस्थायी सदस्य बना भारत

Share
Share

 

नई दिल्ली। आज यानी एक जनवरी से भारत अस्थायी तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का सदस्य बन गया है। इस परिषद में भारत अब दो साल तक सदस्य बना रहेगा। भारत के अलावा आज 4 और देश UNSC के सदस्य बने हैं। ये देश हैं नॉर्वे, मेक्सिको, आयरलैंड और केन्या।

अंतरराष्ट्रीय संस्था में भारत के सदस्य बनने का फ्रांस ने स्वागत किया। भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने इसको लेकर कहा कि, ‘हम अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने, आतंकवाद से लड़ने और बहुपक्षवाद का बचाव करने के लिए एक-दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। इसके लिए हमें यूएनएससी में सुधार की भी आवश्यकता है, जिससे भारत को एक स्थायी सदस्यता मिल सके।’ बता दें कि UNSC में पांच स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। बता दें कि अस्थायी तौर पर भारत को यूएनएससी में आठवीं बार सीट मिली है।

“> वहीं, UNSC में आज भारत को सदस्यता मिलने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत का जोर बहुपक्षवाद पर भी रहेगा। उन्होंने कहा कि, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसके चलते हम मानवाधिकार, लोकतंत्र और विकास जैसे बुनियादी मूल्यों को बढ़ावा देंगे।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Pakistan के Minerals पर US Company की नजर! $500 Million Deal से Gold, Rare Earth Elements पर हुआ Sign

US कंपनी VPC Group ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन के लिए Pakistan...

यूक्रेन के यारोवा गाँव पर ग्लाइड बम हमला यूक्रेन संघर्ष और बढ़ा, क्या होगा आगे?

यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के यारोवा गाँव में रूस के ग्लाइड बम...

नेपाल के पीएम KP ओली का इस्तीफा: हिंसक भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद राजनीतिक भूचाल

नेपाल के प्रधानमंत्री KP शर्मा ओली ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंधों...

क्या Kathmandu एयरपोर्ट बंद हुआ? नेपाल में सोशल मीडिया बंदी

Nepal के सोशल मीडिया बैन के बीच Flightradar ने Kathmandu एयरपोर्ट की...