Home राष्ट्रीय न्यूज भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव फिर फंस विवादों में…. सीएम से शिकायत
राष्ट्रीय न्यूज

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव फिर फंस विवादों में…. सीएम से शिकायत

Share
Share

गोरखपुर।भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव विवादों में फंस गये हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो चल रहा है जिसमें फिल्म की शूटिंग की दौरान वह पिपराईच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन कर लात मार रहे हैं। इस सीन से क्षेत्र के लोगों में व्यापक गुस्सा व्याप्त है। इस बीच, क्षेत्र के मूल निवासी वेद प्रकाश पाठक ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए खेसारी लाल समेत इस कृत्य के सभी संरक्षकों और सहयोगियों पर मुकदमे की मांग की है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पाठक ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए अपने शिकायत पत्र में लिखा है, ‘‘सोशल मीडिया फेसबुक पर मैंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जी का एक वीडियो देखा है जिसमें वह हमारी आस्था के केंद्र भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट को जूते पहने हुये पैर से धक्का मार कर खोल रहे हें।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस सीन की शूटिंग किसी और गेट पर भी की जा सकती थी लेकिन इसके लिए हमारे आराध्य का अपमान किया गया जो धार्मिक भावना को आहत करने वाला कृत्य है। अत: आपसे निवेदन है कि सिने स्टार समेत उन सभी लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए जिनके सहयोग और संरक्षण से यह कृत्य संभव हुआ।’’ घटना के प्रति लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुंबई में ‘वाटरवेज टू वंडर : अनलॉकिंग क्रूज़ टूरिज्म’ सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्ली : मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और...

एनएचएआई ने फास्टटैग सालाना पास को देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए

पारंपरिक जीवनशैली से सीखकर आधुनिक चक्रीय प्रणालियों को मजबूत किया जा सकता...