Home मनोरंजन नहीं कम हो रही फिल्म निर्माता साजिद की दिक्कतें… दर्ज कराई FIR!
मनोरंजनराज्य

नहीं कम हो रही फिल्म निर्माता साजिद की दिक्कतें… दर्ज कराई FIR!

Share
Share

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक साजिद खान सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के जरिए अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रहे थे। 4 साल बाद वो फिर से इंडस्ट्री में एंट्री करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन उनके लिए ये आसान नहीं था। उनके शो में जाने को लेकर कई सेलेब्रिटीज ने मोर्चा खोल दिया था। अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ थाने में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साजिद के खिलाफ एक नई शिकायत: शर्लिन चोपड़ा ने यौन उत्पीड़न के आरोपी साजिद खान के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में आज यानी 19 अक्टूबर 2022 को शिकायत दर्ज कराई है। जब से साजिद खान ने ‘बिग बॉस 16’ में एंट्री की है तब से शर्लिन चोपड़ा इसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। बीते दिनों उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साजिद के बारे में कई बातें कही थीं और कहा था कि वह पूरी दुनिया को उनका सच बताना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने ‘बिग बॉस 16’ में आने की इच्छा भी जाहिर की थी और सलमान खान और बिग बॉस के मेकर्स को डांट भी लगाई थी।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मीटू विवाद में नाम: साजिद खान साल 2018 से विवादों में हैं। इसी बीच मीटू कैंपेन चला, जिसमें कई एक्ट्रेसेस ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था। इस बीच कई एक्ट्रेसेस ने साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया। इस वजह से उन्हें एक साल तक इंडस्ट्री में काम नहीं करने का आदेश दिया गया था। हाल ही में उन्होंने ‘बिग बॉस 16’ के जरिए काम करना शुरू किया था, लेकिन लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. हालांकि अब देखना होगा कि यह मामला आगे क्या रूप लेता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रजरप्पा में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मी निलंबित।

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर परिसर में युवक के साथ मारपीट और अभद्र...

महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण।

धनबाद । नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

सिंदरी के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए हर्ल व शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू।

धनबाद । सिंदरी इलाके में मौजूद 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षा और...