Home राष्ट्रीय न्यूज फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस…तीसरी बार
राष्ट्रीय न्यूज

फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस…तीसरी बार

Share
Share

 DESK:  वंदे भारत एक्सप्रेस तीसरी बार दुर्घटना का शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार, एक सांड के टकराने से हाई स्पीड ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन शनिवार को मुंबई-मध्य से गुजरात के गांधीनगर जा रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके शाम तक ठीक होने की उम्मीद है।

[ads1]mumbai-gandhinagar-route

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुंबई सेंट्रल डिवीजन में वंदे भारत ट्रेन एक मवेशी से टकरा गई। इस घटना में सांड की मौत हो गई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक बयान में कहा, ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।  घटना सुबह करीब 8:17 बजे बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर का हिस्सा टूट गया है। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर इंजन के टूटे हुए हिस्से को ठीक करने के लिए निर्देशित किया है, जो शाम तक कर लिया जाएगा। जब ट्रेन मुंबई वापस आएगी।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसी तरह की दो घटनाएं हुई थीं। इससे पहले भी दोनों मामलों में वंदे भारत एक्सप्रेस के मवेशियों से टकराने की घटना प्रकाश में आई थी। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि दहानू रोड स्टेशन के बाद रेलवे ट्रैक पर बैरिकेड्स नहीं होने के कारण मवेशी ट्रैक में घुस जाते हैं। रेलवे ट्रैक के निकट के गांवों में पश्चिम रेलवे द्वारा पशुओं को रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि वह भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान हासिल करना है – नितिन गडकरी

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल...

सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली : सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति...

आईएनएस कदमत्त की पापुआ न्यू गिनी यात्रा

नई दिल्ली : पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के...