Home Breaking News Top News कोरोना के खात्मे के लिए भारत में शुरू होगा सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान : प्रधानमंत्री मोदी
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

कोरोना के खात्मे के लिए भारत में शुरू होगा सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान : प्रधानमंत्री मोदी

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय माप पद्धति सम्मेलन में वैज्ञानिकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस को काबू करने के लिए भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। उन्होंने भारत में निर्मित’ टीकों के लिए वैज्ञानिकों एवं तकनीशियनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत निर्मित’ उत्पादों की न केवल वैश्विक मांग हो, बल्कि उनकी वैश्विक स्वीकार्यता भी हो। किसी उत्पाद की गुणवत्ता उसकी मात्रा जितनी ही महत्वपूर्ण होती है। आत्मनिर्भर भारत  के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाने के साथ-साथ हमारे मानक भी ऊंचे होने चाहिए।

बता दें कि भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को रविवार को मंजूरी दे दी। इससे अब भारत में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...