Home Breaking News Top News भारत की कोरोना वैक्सीन की दुनिया में बढ़ी मांग, कोवैक्सिन के 50 लाख डोज खरीदेगा ब्राजील
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

भारत की कोरोना वैक्सीन की दुनिया में बढ़ी मांग, कोवैक्सिन के 50 लाख डोज खरीदेगा ब्राजील

Share
Share

नई दिल्ली। भारतीय कोरोना वैक्सीन की दुनिया में मांग बढ़ चुकी है, जिसके 50 लाख डोज ब्राजील खरीदने जा रहा है। ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ वैक्सीन क्लीनिक्स ने भारत बायोटेक के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत ब्राजील को कोवैक्सिन के 50 लाख डोज दिए जाएंगे। हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।

बता दें कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है। कोवैक्सिन के अभी तीसरे चरण के ट्रायल चल रहे हैं। इससे पहले ही इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी गई।

भारत बायोटेक ने अभी यह भी नहीं बताया है कि यह कितनी असरदार है। हां, यह जरूर बताया है कि यह इस्तेमाल के लिए 100% सुरक्षित है। इस बीच दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि दूसरा डोज लेने के 2 हफ्ते बाद शरीर में एंटीबॉडीज डेवलप होंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...