Home Aaryaa News Bigg Boss16:गोरी ने सौंदर्या के लिए चुराया राशन…भड़के साजिद
Aaryaa Newsमनोरंजन

Bigg Boss16:गोरी ने सौंदर्या के लिए चुराया राशन…भड़के साजिद

Share
Share

Bigg Boss 16 Update: सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में रिश्ते कब बदल जाए, कोई नहीं जानता है. गोरी नागोरी  पहले साजिद, शिव, स्टैन और अब्दू की साथी हुआ करती थी और अब वह सौंदर्या व गौतम के करीब आ गई हैं. साजिद लोगों की पीठ पीछे बुराई करने के बाद उनकी साजिद वगैरह से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है. बीते एपिसोड में तो गोरी की एक हरकत पर साजिद का इस कदर पारा हाई हो गया कि, उन्होंने राशन फेंकने तक बात कह दी.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

खाने के लिए साजिद-गोरी में छिड़ी जंग: हुआ ये कि, गोरी नागोरी पिछले तीन दिनों से चोरी-चुपके अपने रूम का राशन सौंदर्या शर्मा या फिर शालीन भनोट को दे रही हैं. हालिया एपिसोड में साजिद इस बात से भड़क गए. उन्होंने गोरी को चुपके से बेसन सौंदर्या को देते हुए पकड़ लिया और फिर ये घर का नया मुद्दा बन गया. धीरे-धीरे साजिद का गुस्सा बढ़ता जाता है और गोरी संग उनकी बहस हो जाती है. साजिद कहते हैं कि, रूम में चार लोग रहते हैं और उन्हें बिना पूछे किसी को सामान चोरी-चुपके नहीं देना चाहिए. बाद में साजिद सारा राशन फेंकने की धमकी देते हैं. हालांकि, शिव उन्हें रोक लेते हैं.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साजिद ने गोरी को बुलाया ‘चोर’: यही नहीं, साजिद बाद में इतना गुस्सा हो जाते हैं कि गोरी के साथ गाली-गलौज तक कर बैठते हैं. गुस्से में वो अपने रूम में राशन फेंकने चले जाते हैं. हालांकि, शिव उन्हें रोक देते हैं. साथ ही गोरी को रूम से बाहर निकालने तक के लिए भी कह देते हैं. काफी बहस के बाद गोरी रोने लगती हैं.. वह गोरी को चोर भी कहते हैं. हालांकि, बाद में मामला शांत हो जाता है. वहीं, एमसी स्टैन इन सबमें चुप रहते हैं. वह प्रियंका से कहते हैं कि, वह गोरी का साथ दे. एमसी स्टैन कंफ्यूज होते हैं कि, वह किसका साथ दें और किसका नहीं. वह इस बात से परेशान होते हैं कि, खाने को लेकर साजिद खान ने गोरी के साथ गाली-गलौज की है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बफ्टा टीम की वैलेंटाइन डे स्पेशल प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो “तुम पर मरते रहें”.

मुंगेर (बिहार) । “तुम पर मरते रहें” वैलेंटाइन डे स्पेशल म्यूजिक वीडियो...

फिल्म “ऐसा क्यों” का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी पर किया गया रिलीज़।

मुंबई । नई भोजपुरी फिल्म “ऐसा क्यों” का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी...

मुंगेर के फिल्म निर्माता सुजीत सुमन बने भिखारी,वीडियो सोशल मीडिया में।

मुंगेर (बिहार) । फिल्म निर्माता सुजीत सुमन भिखारी बने हैं।लेकिन,यह वास्तविक नहीं...

Thalapathy Vijay Office Siege: पड़ोसी परेशान, ट्रैफिक जाम- शांति गायब!

Thalapathy Vijay Office Siege के चेन्नई ऑफिस पर फैंस की भारी भीड़...