Home राष्ट्रीय न्यूज दिल्ली: हवा के असर से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार, AQI अब भी ‘बेहद खराब’…
राष्ट्रीय न्यूज

दिल्ली: हवा के असर से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार, AQI अब भी ‘बेहद खराब’…

Share
Share

DESK:  दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार चौथे दिन मंगलवार सुबह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का औसत AQI मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे 348 था।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रविवार को AQI 339 था जो बढ़कर सोमवार को 354 हो गया। शनिवार को यह 381 था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2008 के बाद से नवंबर महीने में सबसे अधिक है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सोमवार को अधिकतम तापमान जहां औसत से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। IMD ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने संविधान सदन में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण...

चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने कहा जापान एक स्वच्छ देश

नई दिल्ली। हीरो राजन कुमार ने जापान में अपना 5355वां लाइव शो...

भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान हासिल करना है – नितिन गडकरी

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल...

सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली : सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति...