Home Breaking News Top News पत्थरबाजों को लेकर शिवराज सरकार सख्त, कहा- किसी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे लोग
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

पत्थरबाजों को लेकर शिवराज सरकार सख्त, कहा- किसी किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे लोग

Share
Share

मध्य प्रदेश। पत्थरबाजों को लेकर शिवराज सरकार सख्त है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी कोई सामान्य अपराध नहीं है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे अपराधिय़ों की सजा के लिए कठोर कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पीड़ित को मुआवजे के साथ-साथ आर्थिक भरपाई भी करनी पड़ेगी। इसके लिए प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारियों को कानून बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्थरबाजी से किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी के कारण लोगों मे भय और आतंक का माहौल बना रहता है। मध्य प्रदेश में कानून का राज ही चलेगा। अब तक ऐसे मामलों में मामूली कार्रवाई होती थी, अब हम कड़ी सजा का प्रावधान करने के लिए कानून बना रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोड़फोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...