Home उत्तराखंड उत्तराखंड : मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
उत्तराखंड

उत्तराखंड : मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Share
Share

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने आज सोमवार को स्वराज आश्रम में बैठक की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य समेत जिले और महानगर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में कांग्रेस के संगठन की मजबूती और सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में एक्टिव करने के लिए भी नेताओं ने अपने सुझाव दिए। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के आगमन के बाद प्रदेश संगठन को मासिक बैठक कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अब मासिक बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति और राज्य की वर्तमान सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए रणनीति बना रही है, जिससे कि 2022 का मिशन का सफर आसान हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...