Home लाइफस्टाइल Makhana Cutlet: सुपर टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाएं घर पर ही … नोट कर लें ये रेसिपी
लाइफस्टाइल

Makhana Cutlet: सुपर टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाएं घर पर ही … नोट कर लें ये रेसिपी

Share
Share
Cutlet Recipe:  कटलेट खाने के शौकीन हैं तो इस इस बार ब्रेड कटलेट से हटकर कुछ अलग बनाएं. अगर आप जैसे पहले कोई डिफरेंट कटलेट ट्राई नहीं किया है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कटलेट की एक ऐसी रेसिपी जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है. इस रेसिपी को बहुत ही हेल्दी इंग्रेडिएंट मखाने से बनाया जाता है.  मखाने के फायदों के बारे में तो हम सब जानते ही हैं. मखाना आपका वजन कम करने से लेकर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने तक कई चीजों में मदद करता है. तो  चलिए आपको फटाफट बताते हैं मखाना कटलेट की रेसिपी जिसे खाकर आप ब्रेड कटलेट भी भूल जाएंगे. इसे टमाटर या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें और गरमा गरम चाय के साथ एंजॉय करें.
[ads1]
 मखाना कटलेट बनाने के इंग्रेडिएंट्स 
  • 50 ग्राम मखाना (कमल के बीज)
  • 1/4 कप कटी हुई धनिया पत्ती
  • 3 आलू
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 4 से 5 हरी मिर्च कुटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच तिल
  • 2 बड़े चम्मच मूंगफली
  • 15 से 20 किशमिश
  • 10 से 15 काजू कटे हुए
  • नमक स्वाद अनुसार

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मखाना कटलेट बनाने की रेसिपी 
  • इस लाजवाब डिश को बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मखाने भून लें. भूनने के बाद, उन्हें दरदरा पीस लें.
  • अगले स्टेप में एक ब्लेंडर में मैश किए हुए आलू के साथ सभी सामग्री मिलाएं.
  • मिश्रण का एक छोटा हिस्सा अपने हाथों में लें और इसे पैटी या कटलेट के रूप में आकार दें.
  • अब एक कढ़ाई या एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक तलें.
  • बस आपका मखाना कटलेट बनकर तैयार है. इसे गरमगरम चाय और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Bedtime Routine: बच्चे रात को ये 8 चीजें बिल्कुल अवॉइड करें

Bedtime Routine पीडियाट्रिक डॉक्टर के अनुसार बच्चे सोने से पहले स्क्रीन टाइम,...

2026 ग्लो ट्रेंड: ये 5 जापानी चीजें स्किन को 10 साल जवान दिखाएंगी?

जापानी स्किनकेयर के 5 सुपर इंग्रीडिएंट्स – राइस कोजिक एसिड, ग्रीन टी,...

सहरी के 5 आसान हैदराबादी रेसिपी: हल्की-हेल्दी, वजन भी कंट्रोल रहेगा!

रमजान 2026 सहरी के लिए हैदराबादी होममेकर आयशा सुल्ताना की 5 हेल्दी...

Chhatrapati Shivaji Maharaj के समुद्र किलों का रहस्य: कौन सा किला आज भी दुश्मन को डराता है?

Chhatrapati Shivaji Maharaj के महाराष्ट्र के 7 प्रमुख सागरी किले – सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग,...