Home राज्य बहादुरगढ़ में भट्ठा मालिक पर चलाई गोली… जांच जारी
राज्यहरियाणा

बहादुरगढ़ में भट्ठा मालिक पर चलाई गोली… जांच जारी

Share
Share

Bahadurgarh:  हरियाणा के बहादुरगढ़ में दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने एक भट्‌ठा मालिक पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों उससे पहले उसे बुरी तरह पीटा। आसौदा थाना पुलिस वे हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

खेड़ी जसोर में है ईंट भट्ठा
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नांगलोई स्थित शिव पार्क निवासी राजेंद्र शर्मा ने करीब 1 साल पहले बहादुरगढ़ के गांव खेड़ी जसोर में बिंदर प्रधान के खेत में किराए पर जगह लेकर ईंटों की ट्रेंडिंग का काम किया हुआ है। बीती रात वह गोदाम पर जसोर खेड़ी बैठा था। वहां भट्ठे पर उसकी लेबर काम कर रही थी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दो गाड़ियों में सवार थे हमलावर
राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसी दौरान गोदाम के सामने दो गाड़ियां आकर रुकी, जिसमें से 7-8 लड़के उतरे और आते ही उसे मारने-पीटने लगे। जिसमें एक लड़के को उसने पहचान लिया, जो अनीश नाम का आसौदा का निवासी था। आरोप है कि उसके हाथ में गन थी और उसने राजेन्द्र की तरफ गन करके जान से मारने की नीयत से दो गोली चलाई।

पिस्टल का बट मुंह पर मारा
राजेन्द्र ने बताया कि किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। आरोपी ने उसके मुंह पर गन का बट मारा और बाकी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान आरोपियों में उसने एक और लड़के की, जो सुरेंद्र है। लेबर ने शोर मचाया तो आरोपी गाड़ियों में बैठ कर मौके से भाग गए।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

झगड़े में गिर गई सोने की चेन
राजेन्द्र ने बताया कि इस झगडे़ में उसकी साढ़े 3 तोला सोने चेन व 10 हजार रुपए का चश्मा टूट गया। अनीश व उसके 4 दांत भी पिस्टल के बट से तोड़ दिए। राजेन्द्र ने इसकी सूचना आसौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के लिए BFTAA द्वारा श्रद्धांजलि सभा

मुंगेर (बिहार) : अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को बिहार फ़िल्म एंड...

झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश...

बाघमारा और गोविंदपुर एनआरएलएम टीमों द्वारा एक्सपोजर विजिट का आयोजन

वित्तीय समावेशन (एफआई) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल और सर्वोत्तम प्रथाओं को...

नाजायज संबंधों के कारण एक नौजवान का किया कत्ल

पूरा मामला संगत मंडी अधीन आते गांव लुलबाई का है जहा बीती...