Home उत्तर प्रदेश UP: रायबरेली में कोहरे के चलते हुआ भीषण सड़क हादसा… 3 की मौत 5 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेशराज्य

UP: रायबरेली में कोहरे के चलते हुआ भीषण सड़क हादसा… 3 की मौत 5 की हालत गंभीर

Share
Share

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के खगिया खेड़ा गांव के पास बांदा बहराइच रास्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे चाय की दुकान पर मौजूदा 8 लोगों को रौंद दिया। मौके पर ही तीन की मौत 5 की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी पहुचाया और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कैसे हुआ बड़ा हादसा
जानकारी के अनुसार जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच रास्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह सवेरे खगिया खेड़ा गांव के पास चाय की गुमटी में गांव के ही एक दर्जन लोग चाय की चुस्कियां ले रहे थे।सड़क पर जबरदस्त कोहरा था इसी कोहरे के बीच से अचानक से एक डम्फर चाय की दुकान की ओर तेजी से आता दिखा जब तक मौजूद ग्रामीण कुछ समझ पाते।8 लोग उसकी चपेट में आ गए जिससे कि गांव के लल्लू समेत 3 कई मौके पर ही मौत हो गई।वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर मौके ग्रामीणों का भारी हुजूम जमा हो गया।सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी पहुचाया।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व ग्राम प्रधान तिलक सिंह ने बताया कि कुछ ग्रामीण चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे इसी बीच अचानक से एक ट्रक दुकान में घुस गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई वही पांच लोग घायल हो गए कुछ लोगो के ट्रक के नीचे फंसे होने की शंका जताई जा रही है।वही ट्रक चालक व ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया ट्रक चालक कानपुर निवासी सुनील ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ दिखा नही और हादसा हो गया।ट्रक कानपुर के रामादेवी का है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...