Home Breaking News कांग्रेस का संसद से सड़क तक देशव्यापी प्रदर्शन…
Breaking Newsराजनीति

कांग्रेस का संसद से सड़क तक देशव्यापी प्रदर्शन…

Share
Share

DESK:अडानी ग्रुप पर लगे वित्तीय फ्रॉड के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता संसद से लेकर सड़क तक विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। संसद परिसर में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर पार्टी की यूथ विंग, भारतीय युवा कांग्रेस अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा,कर्नाटक, बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में कांग्रेस के कार्यकर्ता एलआईसी और बैंकों के दफ्तरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने जो नोटिस  दिया है उसपर चर्चा होनी चाहिए क्योंकि ये राष्ट्रपति के अभिभाषण से अलग विषय है हम चाहते हैं पहले इसपर चर्चा हो। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन पूरे देश में जो गड़बड़ी हो रही है उसपर PM जवाब दे|[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि देश का हर वर्ग चिंतित है लेकिन सरकार पर्दा डाल रही है। वे व्यक्ति विशेष अडानी कहते हैं, यह मुझ पर नहीं राष्ट्र पर हमला है .वह राष्ट्र कबसे हो गए? हमारे राष्ट्र बापू हैं। किसी क्रोनी पूंजीपति के चरणों में पूरी साख रख दी जाए तो हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...