Home Aaryaa News पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर टूटा सरकार का कहर, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां
Aaryaa Newsबिहारराज्य

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर टूटा सरकार का कहर, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

Share
Share

DESK:  बिहार में शिक्षक नियोजन को लेकर अभ्यर्थियों की सरकार से जंग लगातार जारी है. मंगलवार को राजधानी पटना में सीटेट और बीटेट के अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां भांजी और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. पटना के डाक बंगला चौराहे पर सीटेट और बीटेट के अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे और सातवें चरण की बहाली को निकालने की मांग कर रहे थे.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस का कहना है कि अभ्यर्थियों ने 3 घंटे से प्रदर्शन करते हुए यातायात को बाधित कर रखा था . अभ्यर्थियों ने पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया और वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल को मिलवाने की बात भी कही लेकिन छात्र तैयार नहीं हो रहे थे. बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को हटाया. कई छात्रों को पुलिस थाने भी ले गयी. अभ्यर्थियों का कहना है कि सातवें चरण की शिक्षक बहाली की मांग को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं. कक्षा 1 से लेकर 8 तक में शिक्षक बहाली की मांग को लेकर पिछले 3 सालों से हम लोग सड़कों पर हैं.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हम आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से हमे सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, जिसके विरोध में हम लोग आज सड़कों पर उतरे हैं और डाकबंगला चौराहे को पूरी तरह से जाम कर दिया है. इस दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार में आने से पहले वादा किया था कि उन्हें रोजगार देंगे लेकिन अभी तक डिप्टी सीएम यादव की आंखें नहीं खुली है, वहीं शिक्षा मंत्री भी पूरी तरह से सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

विकास कार्यों में लाएं तेजी, रैयतों को समय पर मिले मुआवजा : भू-अर्जन पदाधिकारी

● जिला भू-अर्जन कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को जल्द...

तेतुलमारी में 2 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती

तेतुलमारी में 2 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी शहीद शक्तिनाथ महतो...

जेडीसीसी की दूसरी बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी पर बनीं सहमती

नई दिल्ली : भारत और रवांडा के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की दूसरी बैठक 6 और 7 जुलाई को नई दिल्ली में हुई। दोनों पक्षों ने सैन्य प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, चिकित्सा सहयोग और रक्षा उद्योगों के क्षेत्र में साझेदारी का विस्तार करने का निर्णय लिया।बैठक से निकलने वाली कार्य मदों के लिए समयसीमा के साथ एक कार्यान्वयन योजना पर भी सहमति व्यक्त की गई।...

भारत ने की 13वीं आसियान-भारत व्यापार समझौता संयुक्त बैठकों की मेजबानी

नई दिल्ली : भारत ने 6 से 10 जुलाई तक नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में 13वीं आसियान-भारत...