Home राष्ट्रीय न्यूज इन एक्टर ने 40 करोड़ की “हनुमान” के लिए रिजेक्ट की 70 -75 फिल्म प्रोजेक्ट
राष्ट्रीय न्यूज

इन एक्टर ने 40 करोड़ की “हनुमान” के लिए रिजेक्ट की 70 -75 फिल्म प्रोजेक्ट

Share
Share

 

सॉउथ की फिल्में कैसे दुनिया भर में तहलका मचा रही हैं यह तो हम सब देख रहे हैं लेकिन इसी बीच एक ऐसे एक्टर टॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद हैं जो अपना नाम मानों बुलेट ट्रेन से भी तेजी के साथ बना रहे हैं। टॉलीवुड के जाने – माने एक्टर तेजा साजा की। तेजा साजा की एक्टिंग की वाह वाही दूर- दूर तक फैली हुई हैं। इसी बीच दमदार एक्टर तेजा साजा की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वैसे उनकी फिल्म तो सुर्खिया बटोर रही हैं लेकिन साथ ही उनकी एक फोटो भी सोश्ल मीडिया पर लगातार शेयर हो रही हैं जिसकी बात हम आगे करेगें।

 

हनुमान फिल्म को रिलीज़ हुए भले ही महिना भर हो गया हैं लेकिन फिल्म अभी तक हॉट- टोपिक में बनी ही हुई हैं। हनुमान फिल्म ना केवल अपने डायलॉग के लिए चर्चित हैं बल्कि फिल्म मे इस्तमाल किए VFX की भी खूब तारीफ हो रही हैं। हनुमान फिल्म 12 जनवरी 2024 में रिलीज़ की गई थी। यह वही दौर था जब पूरे देश की नज़र राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर थी। अब फिल्म राम भक्त के नाम पर हो और उसमे तेजा साजा की एक्टिंग का तड़का हो फिर तो फिल्म का हिट होना तय था। 40 करोड़ में बनी प्रशांत वर्मा की फिल्म हनुमान ने 25 दिन में 300 करोड़ की कमाई कर ली। कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तेजा साजा ने लीड रोल निभा कर राष्ट्रव्यापी सनसनी बन गए…हनुमान फिल्म के सफल होने के बाद तेजा साजा ने एक इंटरव्यू मे कहां की उन्होनें इस मूवी के लिए काफी मेहनत की है। और यह भी बताया की उन्होनें हनुमान फिल्म करने के लिए 70-75 फिल्म प्रोजेक्ट को नकारा था..ढ़ाई साल से तेजा साजा सिर्फ हनुमान फिल्म में बेस्ट रोल निभाने के लिए तैयारी कर रहे थे। जिसका रिजल्ट उनको दिखा भी। उनकी मेहनत रंग लाई।

 

अब बात कर लेते हैं वाइरल तस्वीर की जो लगातार सोश्ल मीडिया पर वाइरल हो रही हैं। दरअसल तस्वीर में दिख रहा शख्स और कोई नहीं बल्कि बॉलिवुड को भी पीछे छोड़ देने वाले साउथ के मश्हूर एक्टर चिरंजीवी। जिनकों अपनी फिल्म में दिखाने में ही अच्छे- अच्छे डायरेक्टर के पसीने झूट जाते हैं।अमिताभ बच्चन और रंजनीकांत से भी महेंगें एक्टर चीरंजीवी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं। जिसमें एक नाम गॉडफादर का भी है ,और अब 2025 में चींरजीवी की फिल्म विश्वंभरा बड़े परदे पर आने की तैयारी कर रही हैं। जिसका फैंस बेसरी से इंतजार कर रहे हैं। खैर तस्वीर की बात पर वापस आए तो तस्वीर में दिख रहे चीरंजीवी तब 29 साल के थे। और उन्की गोद में दिख रहा बच्चा और कोई नहीं सॉउथ स्टार तेजा साजा हैं। जी हां वहीं तेजा साजा जिन्होनें सफल फिल्म हनुमान दी हैं। किस्मत कब पलट जाए इसका उदाहरण देती हैं यह तस्वीर । जिस वक्त की ये फोटो है उस वक्त ना तो चिरंजीवी बहुत बड़े स्टार थे और बच्चे तेजा साजा को तो कोई जानता ही नहीं था।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...