Home Breaking News Top News समझौते पर हुआ हस्ताक्षर, अब खादी की दरियों का इस्तेमाल करेंगे सीएपीएफ के जवान  
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

समझौते पर हुआ हस्ताक्षर, अब खादी की दरियों का इस्तेमाल करेंगे सीएपीएफ के जवान  

Share
Share

नई दिल्ली। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान अब खादी से बनी दरियों का इस्तेमाल करेंगे। आज आईटीबीपी और KVIC के बीच नई दिल्ली में सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ़) के जवानों के लिए कुल 1 लाख 71 हज़ार 520 खादी की दरियों की आपूर्ति के लिए सभी  औपचारिकताएं पूरी की गईं।

गांधी स्मृति, राजघाट, नई दिल्ली में KVIC कार्यालय में KVIC के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना, विवेक भारद्वाज, ए एस पी एम गृह मंत्रालय, और ITBP के आईजी आनंद स्वरुप की मौजूदगी में बुधवार को समझौते पर हस्ताक्षर किये गए। इसके लिए 8 करोड़, 73 लाख, 46 हज़ार रूपए की धनराशि खर्च की जाएगी।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर अक्टूबर, 2019 में गृह मंत्री की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय में संपन्न हुई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया था कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा खादी से बनी वस्तुओं और अन्य ग्रामोद्योग उत्पादों की आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। आईटीबीपी मुख्यालय में पिछले साल दिसंबर में गृह मंत्री के दौरे के दौरान आईटीबीपी द्वारा इन उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

उम्मीद ये भी है कि इसी वित्तीय वर्ष में सीएपीएफ के अस्पतालों के लिए खादी बेडशीट और पिलो कवर की खरीद के लिए केवीआईसी से समझौते पर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे। आने वाले कुछ समय में यूनिफार्म, और अन्य वस्त्र आदि उत्पादों की खरीद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा KVIC से ही की जाएगी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...