Home Breaking News Top News अमेरिकी हिंसा पर पीएम मोदी ने जताया दुख, ट्वीट कर कहा- शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण जारी रहना चाहिए
Top Newsअंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी हिंसा पर पीएम मोदी ने जताया दुख, ट्वीट कर कहा- शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण जारी रहना चाहिए

Share
Share

नई दिल्ली। यूएस कैपिटल में बुधवार को हुई हिंसा की विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने निंदा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर इसे दुखद बताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वाशिंगटन डीसी में दंगों और हिंसा के बारे में समाचार देखकर दुखी हूं। क्रमबद्ध और शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण जारी रहना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी विरोध के माध्यम से विकृत नहीं होने दिया जा सकता है।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने बुधवार को यूएस कैपिटल में घुसकर हंगामा किया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। यूएस कैपिटल के परिसर में सुरक्षा प्रबंधों को धता बताकर हिंसक भीड़ अंदर घुस गई, तो सांसदों को किसी तरह बचाकर वहां से निकाला गया। वॉशिंगटन डीसी के मेयर ने राजधानी में कर्फ्यू की घोषणा की। वहीं, अपने भाषण में चुनावी धांधली का आरोप लगाने वाले ट्रंप ने हिंसा भड़कने के बाद अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...