Home राष्ट्रीय न्यूज विधानसभा चुनाव में जन सुराज की ओर से नेत्रियों को दिया जाएगा टिकट ?
राष्ट्रीय न्यूज

विधानसभा चुनाव में जन सुराज की ओर से नेत्रियों को दिया जाएगा टिकट ?

Share
Share

पटना: जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने महिलाओं के चुनाव में भाग लेने को लेकर बड़ी घोषणा की है। महिलाओं को लेकर एकदम स्पष्ट बात रखते हुए कहा कि बिहार में आज की जो परिस्थिति है, उस हिसाब से महिलाओं का मोर्चा बनाना संघठन बनाना झूट का कहना की मैं 30 से 50 प्रतिशत आरक्षण दे दूंगा ये सही नहीं है।

प्रशांत किशोर ने महिलाओं के चुनाव में भाग लेने को लेकर बड़ी घोषणा

प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर

जन सुराज में हमलोगों की सोच है कि जिले में कम से कम 1 महिला नेत्री को चुनाव जरूर लड़ाई जाए। अब ये जिम्मेदारी हम सब की है कि बिहार के अलग-अलग जिलों में ऐसी महिला को ढूंढ कर निकालें जो समाज के लिए बेहतर काम कर पाए। आज तक बिहार के इतिहास में किसी भी दल में 30 महिला विधायक नहीं बनी है। हम जन सुराज वाले लोग 40 की बात कर रहे हैं।

महिला नेत्री को जन सुराज के संविधान में शामिल किया जाएगा

मैं ये प्रस्ताव आप सब बिहार के लोगों के सामने रख रहा हूं कि जन सुराज दल और व्यवस्था के तहत कम से कम 1 महिला नेत्री साथी को अवसर दिया जाए। मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि अगर जिले में 2 अच्छी महिला नेत्री हुई तो इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें नहीं बढ़ाया जाएगा। मैं जो आपको बता रहा हूं इसे जन सुराज के संविधान में शामिल किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...