Home Breaking News Top News पंजाब : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस
Top Newsपंजाब

पंजाब : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस

Share
Share

पंजाब। बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर पर ट्वीट कर विवादों में आई बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पर महिला ने कोर्ट में मानहानि का केस दायर कर दिया है। पंजाब में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया है। इस केस पर पहली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

बता दें कि कंगना रनौत ने बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के बारे में ट्वीट किया था और टिप्पणी की थी कि ऐसी महिलाएं 100-100 रुपये लेकर प्रदर्शन करने आती हैं। देशभर के किसानों ने इसका विरोध किया। इसके अलावा पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ भी इस पर कंगना से भिड़ गए।

दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपशब्द भी कहे थे। 87 वर्षीय महिंदर कौर के पति लभ सिंह ने कहा कि कंगना के इस तरह की टिप्पणी करने से उन्हें रिश्तेदारों से फोन आए हैं और उन्हें बदनाम किया गया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग में मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली | Hazaribagh Encounter News

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़।...