Home Breaking News Top News माँ बेटे के हत्या की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, प्रेम प्रसंग और चरित्र पर संदेह बनी हत्या की वज़ह
Top News

माँ बेटे के हत्या की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, प्रेम प्रसंग और चरित्र पर संदेह बनी हत्या की वज़ह

Share
Share

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रूसा गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई।यहां 20- 21 मई की दरमियानी रात माँ समेत दो बच्चों पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में एक बच्चे की मौत हो गई थी, वहीं एक हफ्ते बाद माँ जो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सरस्वती बाई थी। उसने भी जबलपुर में इलाज के दौरान 27 मई को दम तोड़ दिया। इस जघन्य हत्या के बाद पुलिस ने एक हफ्ते में ही हत्या की गुत्थी सुलझा लिया हैं।हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया की मृतक महिला और आरोपी रोशन उद्दे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने लोहे की रोड से महिला और दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया था।हमले में 11वर्षीय हिमांशु की उसी दिन मौत हो गई थी।जबकि ,महिला सहित उसके पांच साल की बच्ची को गंभीर हालात में उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया था।जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।हत्या की वजह चरित्र संदेह बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...