Home Breaking News Top News राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्थलों का किया निरीक्षण
Top News

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्थलों का किया निरीक्षण

Share
Share

धनबाद : राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने सोमवार को आयोग की सदस्य ममता कुमारी के नेतृत्व में सखी वन स्टॉप सेंटर, सबलपुर स्थित वृद्धा आश्रम एवं सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।सखी वन स्टॉप सेंटर में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर एवं जिला बल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी ने उनका स्वागत किया। वहीं वृद्ध आश्रम में आश्रम के संचालक नौशाद गद्दी तथा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन ने स्वागत किया।
निरीक्षण के बाद सदस्य ममता कुमारी ने बताया कि ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत टीम दो दिवसीय धनबाद दौरे पर आई है। इस दौरान आज उपरोक्त स्थलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद सभी को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं मंगलवार, 3 जून, को समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में जनसुनवाई और निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक निर्धारित है।
मौके पर सदस्य की एडिशनल पीए संगीता कुलश्रेष्ठ एवं ख्याति यादव भी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है : विशेषज्ञ

ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है, पुराने वाहनों पर कड़े...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...