Home Top News बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर हुयी वार्ता.
Top News

बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर हुयी वार्ता.

Share
Share

प्रबंधक 15 दिनों में समस्याओं का समाधान करें नहीं तो चक्का जाम किया जायेगा – रणविजय सिंह

धनबाद : कतरास एरिया कार्यालय में बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर वार्ता हुई।जिसकी अध्यक्षता छोटू सिंह एवं रमेश सिंह ने की।वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित हिंद मजदूर सभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।

श्री सिंह का स्वागत सत्येंद्र सिंह और उनके साथियों ने किया एवं महाप्रबंधक ने भी श्री सिंह का स्वागत सम्मेलन कक्ष में बुके एवं शॉल देकर किया।मौके पर श्री सिंह के समक्ष कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक राज कुमार अग्रवाल एवं सभी पदाधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई।


रणविजय सिंह ने कहा कि संघ द्वारा मांगी गई सभी मांगे जायज है। प्रबंधक 15 दिन के अंदर सभी मांगो के ऊपर संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करें, अन्यथा संघ मैनेजमेंट के कार्य को बाधित करेगी।
मौके पर महेश कुमार साव,पंचू सिंह,बृज बिहारी सिंह,रवि सिंह,आनंद सिंह,आलम अंसारी, सुदर्शन चौहान,पवन प्रसाद एवं सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल ओटी टी अपने घर के स्मार्ट टीवी पर

मुंबई -आर्या डिजिटल ओटी टी अपने घर के स्मार्ट टीवी पर ये...

भोजपुरी फ़िल्म एक हज़ारो मे मेरी बहना है होने जा रही है रिलीज

IVY एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत इन एसोसिएशन विथ रामा प्रसाद प्रोडक्शन कि...

निर्देशक संजीव बोहरपी द्वारा निर्देशित शादी एक सौदा

वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर निर्देशक संजीव बोहरपी द्वारा निर्देशित फ़िल्म शादी एक सौदा...

सुरेश वाडकर और एस.के. तिवारी की “गगन में छाए बदरा

सुरेश वाडकर और एस.के. तिवारी की “गगन में छाए बदरा” की शूटिंग...