बोकारो : चास प्रखंड अंतर्गत जीएमआर पब्लिक स्कूल भागाबांध में “विश्व पर्यावरण दिवस” के मौके पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 218 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम विद्यालय के सचिव मृत्युंजय महतो द्वारा घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम सजना कुमारी ,द्वितीय स्थान परी कुमारी,तृतीय स्थान प्रतिमा कुमारी एवं चतुर्थ स्थान विमल कुमार ने प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या यमुना कुमारी ने प्रतिभागी सभी छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद, मनोरंजन, क्रियात्मक आदि कार्यो पर भी ध्यान देना चाहिए।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं अशोक सिंह चौधरी, अजय कर्मकार , लाल गोपाल चौबे, ज्ञान रंजन, लीला कुमारी गुड़िया कुमारी , आर्या मुक्ता ,सुमन चटर्जी,तिलका आदि उपस्थित थे।
Leave a comment