Home Breaking News Top News उपायुक्त ने सदर अस्पताल के आधारभूत संरचना को लेकर किया बैठक.
Top News

उपायुक्त ने सदर अस्पताल के आधारभूत संरचना को लेकर किया बैठक.

Share
Share

स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता- उपायुक्त

धनबाद : गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सदर अस्पताल एवं अस्पताल परिसर के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने से सम्बंधित बैठक समाहरणालय सभागार में कई गई।
इस दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल, आयुष केंद्र समेत परिसर अंतर्गत आधारभूत संरचना से संबंधित चल रहे नवीनीकरण कार्य , नए निर्माण के लिए पुराने बिल्डिंग(जो प्रयोग के लायक न हो) को तोड़ने का कार्य समेत अन्य कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। साथ हीं परिसर अंतर्गत चल रहे एएनएम स्कूल के संचालन, सीट, व्यवस्था आदि की जानकारी ली।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रोजेक्ट में शौचालय, स्नान घर, लांड्री हेतु एक अलग भवन बनाने हेतु सुझाव दिए। साथ ही नवीनीकरण कार्य में तेजी लाते हुए जल्द समाप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है।
मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन चंद्रभानु प्रतापन, सदर के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग में मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली | Hazaribagh Encounter News

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़।...