Home Top News अनुमंडल पदाधिकारी ने की धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक.
Top News

अनुमंडल पदाधिकारी ने की धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक.

Share
Share

धनबाद (झारखंड) : धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
इसमें आयोग द्वारा संचालित प्री रिविजन गतिविधियों के तहत मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण और पहचान की तैयारी, सभी पदों को भरना, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही दो दिनों के अंदर संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अंचल अधिकारी धनबाद शशिकांत सिंकर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धनबाद सह अंचल अधिकारी पुटकी विकास आनंद, कार्यपालक दंडाधिकारी रवीद्र नाथ ठाकुर, सभी निर्वाचन सहायक एंव निर्वाचन कम्प्युटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

India New Online Gaming Bill: ऑनलाइन गेमिंग पर नए कानून अक्टूबर से लागू

India New Online Gaming Bill: सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग नियमावली 1 अक्टूबर...

दोहा हमले के बाद अरब देशों में सैन्य गठबंधन की कवायद तेज़

क़तर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाकर हुए इसराइली...

भारत से हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और फ़ैन्स भड़के

रविवार को हुए इस टी-20 मैच ने भारत ने पाकिस्तान को सात...

Mumbai’s Flood Protection: बीएमसी का ₹12,705 करोड़ का प्रस्ताव

Mumbai’s Flood Protection: मुंबई में बाढ़ के बढ़ते खतरे से निपटने के...