Home Top News बीबीएमकेयू में भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि मनाई गई.
Top News

बीबीएमकेयू में भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि मनाई गई.

Share
Share

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में कुलपति प्रो.(डॉ) राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि मनाई गई।सर्वप्रथम कुलपति सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी,शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कुलपति ने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम व देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले सबसे प्रसिद्ध आदिवासी महानायक,क्रान्तिकारी नेता थे जिन्हें धरती आबा भगवान बिरसा कहा जाता है।वर्तमान में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना रही है ।भगवान बिरसा मुंडा पर शोध कार्य किए जाने की आवश्यकता है।
डॉ.पुष्पा कुमारी छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की बहुत सारी स्मृतियां इतिहास में सिमट कर रह गई है।125 वर्षों के बाद भी जो पहचान और सम्मान उन्हें मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पाई है।
कार्यक्रम में कुलपति ने सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन आनंद शेखर को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ.धनंजय कुमार सिंह,डॉ.आर के तिवारी,डॉ.कौशल कुमार,डॉ.अमिता वर्मा,डॉ. रीता शर्मा,डॉ.लीलावती,डॉ.नकुल प्रसाद,डॉ.हिमांशु शेखर डॉ.तनूजा कुमारी,डॉ.सीमा कुमारी,डॉ. ताप्ती,डॉ.सुमन कुमार वर्णवाल,डॉ.रिजवान अहमद,डॉ.इंद्रजीत कुमार,डॉ.संजय सिंह,डॉ.के एम सिंह,डॉ.मृत्युंजय कुमार सिंह,शैलेन्द्र कुमार सिंह,संतोष कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.मुकुंद रविदास ने किया।

Aaryaa Digital OTT Download Links.

Android Link : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.release.aryanews

ISO Link :
https://apps.apple.com/in/app/aaryaa-digital/id6502516384

Website : https://www.aaryaadigital.com

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...