Home Breaking News जानिए अब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी…
Breaking NewsTop Newsराजनीतिलाइफस्टाइल

जानिए अब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी…

Share
Share

DESK : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) आज रिटायर हो जाएंगे। गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं। सोमवार को वह 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी होंगी। कोविंद ने मुर्मू को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद को कई सुविधाएं मिलती थीं। महीने में 5 लाख रुपये सैलरी के अलावा उन्‍हें और तमाम पर्क्‍स मिलते थे। इनमें फ्री मेडिकल, अकमोडेशन और परिवहन की सुविधाएं शामिल थीं। रिटायरमेंट के बाद भी इनमें से कई सुविधाएं उन्‍हें मिलती रहेंगी। आइए, यहां जानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद पूर्व राष्‍ट्रपति को क्‍या-क्‍या सुविधाएं मिलती हैं

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लुट‍ियन में शानदार बंगला
रिटायरमेंट के बाद निवर्तमान राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 12 जनपथ में रुकेंगे। यह लुटियन दिल्ली में सबसे बड़े बंगलों में से एक है। यह बंगला कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के ठीक बगल में है। 25 जुलाई को रामनाथ कोविंद इस बंगले में शिफ्ट कर जाएंगे। कोविंद का नया आवास टाइप-8 बंगला है। इसमें 7 कमरे हैं। हाउसकीपर्स के लिए अलग क्‍वार्टर है। अपने निधन तक पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान इस बंगले में रहे। इसके बाद उनके बेटे चिराग पासवान इसमें रहने लगे। कोर्ट के हस्‍तक्षेप के बाद मार्च 2022 को उनसे इस बंगले को खाली करा लिया गया। इसके बाद इसे रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव को यह आवंटित हुआ। लेकिन, रेल मंत्री इसमें शिफ्ट नहीं हुए थे।[

ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इतनी मिलेगी पेंशन
प्रेसिडेंट्स इमॉलुमेंट्स एंड पेंशन (एमेंडमेंट) एक्‍ट, 2008 के अनुसार, रामनाथ कोविंद को रिटायरमेंट के बाद 1.5 लाख रुपये पेंशन मिलेगी। 2008 में संशोधन से पहले तक पेंशन की रकम 50 हजार रुपये थी।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अन्‍य पर्क्‍स और सुविधाएं
निवर्तमान राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को दो लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन, इंटरनेट कनेक्‍शन, मुफ्त पानी और बिजली की भी सुविधा मिलेगी। उन्‍हें कार और ड्राइवर की फैसिलिटी भी मिलेगी। उन्‍हें दो सेक्रेटरी और दिल्‍ली पुलिस की सुरक्षा भी प्राप्‍त होगी। रामनाथ कोविंद को रिटायर के बाद आजीवन मुफ्त मेडिकल ट्रीटमेंट मिलेगा। वह फ्री फर्स्‍ट क्‍लास रेल टिकट और फ्लाइट टिकट के हकदार होंगे। यह सुविधा भी उन्‍हें ताउम्र मिलेगी। उनकी पत्‍नी को हर महीने सेक्रेटरी स्‍तर की मदद के लिए 30 हजार रुपये मिलेंगे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...