Home झारखण्ड धरती आबा जनभागीदारी अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर एडीएम लॉ एंड आर्डर ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
झारखण्ड

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर एडीएम लॉ एंड आर्डर ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share
Share

धनबाद : धनबाद जिले में 15 से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से PVTG (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

अभियान को लेकर 15 जून को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर, जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एडीएम पीयूष सिन्हा ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में योग्य लाभुकों का आधार कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना सहित राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे इन शिविरों में आकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि जिले भर के जनजातीय बहुल गांव-गांव में शिविर को लेकर जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस दौरान शिविरों का आयोजन ग्राम स्तर पर किया जाना है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाई जाएगी। प्रत्येक शिविर में संबंधित विभागों के कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि पात्र लाभुकों का मौके पर ही पंजीकरण एवं लाभ वितरण किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण जनता से अपील की कि वे इन शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

Aaryaa Digital OTT Download Links.

Google Playstore : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.release.aryanews

App Store:
https://apps.apple.com/in/app/aaryaa-digital/id6502516384

Website : https://www.aaryaadigital.com

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...