Home Breaking News पाकिस्तान को सीजफायर का उल्लंघन पड़ा महंगा, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में तीन सैनिक ढेर
Breaking News

पाकिस्तान को सीजफायर का उल्लंघन पड़ा महंगा, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में तीन सैनिक ढेर

Share
Share

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर के उल्लंघन के जबाव में भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने कश्मीर में रजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाक सेना को जवाबी कार्रवाई करते हुए 3 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, जबकि कई सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस कार्रवाई में पाक सेना की 4 चौकियां भी तबाह हो गई हैं

आपको बता दें कि पाकिस्तान एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर नौशेरा को टारगेट कर रहा था। जिसके बाद रविवार को पाक की ओर से किए जा रहे लगातार हमलों के बाद भारतीय सैनिकों ने आज बड़ी कार्रवाई कर दी। जिसमें न सिर्फ पाक के 3 सैनिक ढेर हो गए और कई घायल हो गए। बल्कि पाक की कई चौकियों को भी तबाह कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...