Home Breaking News Top News सीएम खट्टर के किसान महापंचायत कार्यक्रम से पहले बवाल, रद्द करना पड़ा कार्यक्रम
Top Newsहरियाणा

सीएम खट्टर के किसान महापंचायत कार्यक्रम से पहले बवाल, रद्द करना पड़ा कार्यक्रम

Share
Share

हरियाणा के करनाल गांव कैमला में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की किसान महापंचायत में किसानों ने जमकर बवाल मचाया। प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस को काले झंडे दिखाए। वहीं, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो किसानों ने वहां लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद हरियाणा पुलिस को एक्शन में आना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और प्रदर्शन कर रहे किसानों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

ऐसे में इन हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री की किसान महापंचायत को भी रद्द करना पड़ा और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कैमला गांव में नहीं उतरा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में आज हरियाणा के करनाल में किसानों की पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होने वाले थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

‘मोदी जी जवाबदेह हो’: राहुल ने हरियाणा फैक्ट्री विजिट से खोला टेक्सटाइल संकट का राज

राहुल गांधी ने हरियाणा की गारमेंट फैक्ट्री विजिट कर 50% अमेरिकी टैरिफ...

हरियाणा में दहशत: अंबाला के स्कूलों पर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-SHO बोले- कुछ नहीं मिला!

हरियाणा के अंबाला में 3 स्कूलों को बम धमकी ईमेल मिले- रिवरसाइड...