Home Breaking News Top News महाराष्ट्र : उद्धव सरकार  ने विपक्ष के इन नेताओं की सुरक्षा में की कटौती, हमलावर हुई बीजेपी  
Top Newsमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र : उद्धव सरकार  ने विपक्ष के इन नेताओं की सुरक्षा में की कटौती, हमलावर हुई बीजेपी  

Share
Share

महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया है। उद्धव सरकार ने विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी है। हालिया आदेश के बाद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे रामदास आठवले चद्रकांत पाटिल सहित कई अन्य नेताओं की सुराक्षा में कटौती की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  महाराष्ट्र सरकार ने सुरक्षा की नियमित समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था के तहत फडणवीस की सुरक्षा Z+ से घटाकर  Y+ कर दी गई है। फडणवीस के सुरक्षा काफिले से एक बुलेट प्रूफ वाहन को हटा लिया गया है। फडणवीस की पत्नी अमृता के सुरक्षा कवर को भी Y+ से घटाकर X कर दिया गया है।

इसी तरह MNS पार्टी के अध्यक्ष राज ठाकरे की Z+ सुरक्षा को हटा दिया गया है और इसके अलावा उनके काफिले से बुलेटप्रुफ वाहन को भी हटाने की बात कही गई है। इसके साथ ही BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व सीएम और BJP सांसद नारायण राणे की Y+ सुरक्षा को भी घटा दिया गया है। वहीं, प्रवीण दरेकर और प्रसाद लाड जैसे BJP के नेताओं की भी सुरक्षा व्यवस्था घटा दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...