Home Breaking News DRDO ने भारतीय सेना के जवानों को दिया बड़ा तोहफा, ठंड से बचाने के लिए बनाई खास डिवाइस
Breaking Newsराष्ट्रीय न्यूज

DRDO ने भारतीय सेना के जवानों को दिया बड़ा तोहफा, ठंड से बचाने के लिए बनाई खास डिवाइस

Share
Share

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख, सियाचीन और कश्मीर जैसे बर्फीले इलाकों में ठंड से जूझने वाले भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए DRDO ने  एक खास उपकरण विकसित किया है।  भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन ने इस विकसित उपकरण को हिम तापक का नाम दिया है। यह  उपकरण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जवानों के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखेगा।

डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड अलाइड साइंसेज के निदेशक डॉ. राजीव वार्ष्णेय ने बताया कि इन डिवाइस को बनाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठंड के दौरान जवानों की बैकब्लास्ट और कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता से मौत न हो। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि अंतरिक्ष ताप उपकरणों में तीन अन्य सुधार भी किए गए हैं, क्योंकि तेल की खपत लगभग आधी हो गई है। इससे केंद्रीय रक्षा मंत्रालय को प्रति वर्ष लगभग 3,650 करोड़ रुपये की कुल बचत होगी।

इसके अलावा उन्होने बताया कि DRDO ने अत्यंत ठंडे सीमा क्षेत्रों में जवानों को शीत दंश व बिवाई व ठंड के कारण होने वाली अन्य समस्याओं से बचाने के लिए ‘एलोकल क्रीम‘ भी तैयार किया है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुंबई में ‘वाटरवेज टू वंडर : अनलॉकिंग क्रूज़ टूरिज्म’ सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्ली : मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और...

एनएचएआई ने फास्टटैग सालाना पास को देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी के...

सिंगर शबाब साबरी, कशिश सिन्हा की आवाज़ में लेखक दीपक देसाई के 2 गीत रिकॉर्ड

सिंगर शबाब साबरी, कशिश सिन्हा की आवाज़ में लेखक दीपक देसाई के...