Home Breaking News Top News रायबरेली में ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, विवादित बयान देने पर हुई कार्रवाई   
Top Newsउत्तर प्रदेशदिल्ली

रायबरेली में ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, विवादित बयान देने पर हुई कार्रवाई   

Share
Share

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी उनके विवादित बयान को लेकर हुई है। अपने बयान में आप विधायक ने कहा था कि यूपी के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे हैं।

बता दें कि गिरफ्तारी से पहले भारती के चेहरे पर स्याही भी फेंकी गई। जिसके बाद वह आग बबूला हो गए। उन्‍होंने पुलिस पर स्‍याही फेंकवाने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद काफी देर तक नोकझोंक के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

विधायक ने पुलिस को वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी। विधायक ने पुलिसवालों से कहा, आप हट जाइए यहां से। इस पर दरोगा ने कहा कि वह नहीं हटेंगे। इसके बाद विधायक और गुस्से में आ गए। उन्‍होंने कहा कि हम कोई आपके अनपढ़ मंत्री हैं, जो यहां खड़े हुए हैं? जब मैं यहां सारी रात था, तब क्यों नहीं रोका।

कार्यक्रम चल रहा है, क्षेत्र की जनता इंतजार कर रही है , तब रोक रहे हैं। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एक बार फिर वहां पहुंच गए, जिन्‍हें पकड़ने के लिए खुद विधायक ने दरोगा को धक्का दिया और दौड़ते हुए आगे बढ़े और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए बोला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...