Home Breaking News Top News बिजनौर : मारपीट के बाद दुकानदार को थाने में आया हार्ट अटैक, मौत
Top Newsउत्तर प्रदेश

बिजनौर : मारपीट के बाद दुकानदार को थाने में आया हार्ट अटैक, मौत

Share
Share

बिजनौर। दुकान के सामने निर्माण कार्य को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के थाने में ले जाने के बाद एक दुकानदार को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद दुकानदार की बिजनौर ले जाते समय मौत हो गई। दुकानदार के बेटे ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, मृतक का शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

बता दें कि बिजनौर के नहटौर में धामपुर मार्ग पर गांव बैरमदाबाद गढ़ी निवासी कृष्ण कुमार शर्मा अपनी दुकान के सामने सीढ़ियों का निर्माण कार्य करा रहा था। इस दौरान दूसरे दुकानदार बाबर व शादाब ने कृष्ण कुमार शर्मा से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को बुला लिया।

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां पर कृष्ण कुमार शर्मा की हालत बिगड़ने लगी। कृष्ण कुमार शर्मा को हार्ट अटैक आने पर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...