Home झारखण्ड सांसद की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई दिशा की बैठक
झारखण्ड

सांसद की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई दिशा की बैठक

Share
Share

धनबाद : सांसद ढुलू महतो की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बैठक के दौरान पूर्व में हुई बैठक के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई।
वहीं बैठक के समापन से पूर्व सांसद ने कहा कि जिले के नए उपायुक्त के साथ नई उम्मीद से दिशा की बैठक संपन्न हुई है। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रतिवेदनों की जांच पड़ताल करते हुए उचित कर्रवाई करें। जो नए प्रस्ताव आए हैं उसका निष्पादन समय पर करें।
सांसद ने कहा कि धनबाद में लंबे समय से एयरपोर्ट की मांग उठाई जा रही है। धनबाद एक महत्वपूर्ण जिला है। एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में सभी को सहयोग करना चाहिए। इसके लिए कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन से बात की है। सरकार एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहित करती है तो उन्होंने सीआईएल द्वारा जमीन का मूल्य देने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कोयला खनन के लिए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और डीजीएमएस से वार्ता कर ब्लास्टिंग का मापदंड तय करने, पाइपलाइन एवं सड़क को क्षतिग्रस्त करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनियों तथा जलापूर्ति योजना को समय पर पूरा नहीं करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई करने को कहा।
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बिनोद बिहारी चौक तथा नावाडीह में हो रहे जल-जमाव को दूर करने, अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने को कहा।

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने एसीबी जांच के कारण शहरी क्षेत्र में लंबित 35 सड़क योजनाओं के लिए एसीबी क्लियरेंस लेकर समाधान निकालने, केंदुआ पुल के पास जर्जर सड़क की मरम्मत करने, रानी बांध के पास जलजमाव का समाधान करने, हैवी ब्लास्टिंग के कारण होने वाली क्षति के लिए एफआईआर दर्ज कर डीजीएमएस को भी पार्टी बनाने, बिरसा मुंडा चौक से जोड़ा फाटक रोड का चौड़ीकरण करने, रेलवे एवं बीसीसीएल को सार्वजनिक रास्ता एवं नाली बंद नहीं करने को कहा। साथ ही करकेंद अर्बन हेल्थ सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने का आग्रह किया।
वहीं निरसा विधायक निरसा अरुप चटर्जी ने जलापूर्ति जैसी महत्वपूर्ण योजना में अप्रत्याशित विलंब करने के कारण श्रीराम ईपीसी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे ब्लैकलिस्ट करने को कहा। साथ ही आदिवासी पेंशन एवं सम्मान राशि शुरू करने, जल जीवन मिशन के तहत बंद पड़ी पानी टंकियों को शुरू करने तथा पाण्ड्रा बेजरा को निरसा प्रखंड में जोड़ने तथा निरसा सीएचसी की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।


बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो
ने गौशाला पुल के पास जल जमाव को दूर करने, लिलोरी स्थान, बुढ़ा मंदिर एवं रामराज मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने, टुंडू प्लस टू विद्यालय को उत्क्रमित करने तथा बाघमारा फेज 1 एवं फेज 2 जलापूर्ति योजना में विलंब के कारण संवेदक पर कार्रवाई करने को कहा।
सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने ढोखरा को बलियापुर में समायोजित करने का प्रस्ताव दिया। साथ ही बलियापुर में नया सब स्टेशन बनाने, बलियापुर धनबाद रोड तथा भुदा से मुकुंदा तक सड़क बनाने का सुझाव दिया।
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने जर्जर अंचल कार्यालय का जीर्णोद्धार करने, पानी की समस्या दूर करने, आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा धनी आबादी में ओवर बर्डन गिराने और नियम विरुद्ध ब्लास्टिंग करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने झरिया में भारी वाहनों के लिए रूट एवं समय सारणी निर्धारित करने का अनुरोध किया।
वहीं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने कहा की दिशा की अगली बैठक से पहले सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कर लिया जाएगा। उन्होंने करकेंद अर्बन हेल्थ सेंटर में शीघ्र अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने तथा निरसा सीएचसी की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही जलापूर्ति जैसी महत्वपूर्ण योजना में अप्रत्याशित विलंब करने के कारण संवेदक को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।
बैठक से पूर्व उपायुक्त ने धनबाद सांसद का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जबकि ग्रामीण एसपी ने गिरिडीह सांसद, उप विकास आयुक्त ने टुंडी विधायक, नगर आयुक्त ने धनबाद विधायक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बाघमारा विधायक, सिटी एसपी ने सिंदरी विधायक, वन प्रमंडल पदाधिकारी ने निरसा विधायक, एडीएम सप्लाई ने झरिया विधायक, डीआरडीए निदेशक ने जिला परिषद अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पियूष सिन्हा, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख के अलावा सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...