Home झारखण्ड बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को दिया गया नजरी नक्शा सहित अन्य प्रशिक्षण
झारखण्डराज्य

बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को दिया गया नजरी नक्शा सहित अन्य प्रशिक्षण

Share
Share

बाघमारा विधानसभा के बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को दिया नजरी नक्शा सहित अन्य का प्रशिक्षण

धनबाद : बाघमारा विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी – सह – निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन राजीव रंजन‌ की अध्यक्षता में बाघमारा विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा प्रखंड सभागार बाघमारा में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को नजरी नक्शा, की मैप (मुख्य मानचित्र), जियो फेंसिंग इत्यादि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में नजरी नक्शा एवं की मैप से संबंधित सभी दिशा- निर्देश को बारीकी से बताया गया। सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि ईआरओ द्वारा बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 21 जून तक चलेगा। वहीं 23 से 28 जून तक नजरी नक्शा और की मैप तैयार करना तथा टर्निंग पॉइंट के कॉ-ऑरडिनेट्स का संग्रह किया जाएगा। जबकि 1 से 5 जुलाई तक एईआरओ और ईआरओ द्वारा नक्शों एवं टर्निंग पॉइंट्स के कॉ-ऑरडिनेट्स की जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नक्शों और डेटा शीट की प्रतियां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं 14 से 19 जुलाई तक डाटा को ईआरओ नेट पर अपडेट किया जाएगा।

प्रशिक्षण में प्रखंड पर्यवेक्षक श्री रंजीत प्रसाद, कंप्यूटर ओपरेटर राजु महतो, अविनाश कुमार, वासिक अहमद एवं रूपेश कुमार पाण्डेय, सभी बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles