Home उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ पथराव,4 लोग घायल
उत्तर प्रदेशराज्य

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ पथराव,4 लोग घायल

Share
Share

घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल

अलीगढ़ (यूपी) : अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के नीवरी मोड़ पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया।जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नीवरी मोड़ पर मुख्य मार्ग के किनारे दर्जनों ईंट लदे ट्रैक्टर अक्सर खड़े रहते हैं, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है। स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी शिकायत करने पर ट्रैक्टर चालकों द्वारा धमकियां देने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मामला हिंसक हो गया। दोनों ओर से हुए पथराव में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग शामिल हैं। पटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रोरावर के थानाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टरों के अवैध रूप से खड़े होने की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल बन रहा है।

थानाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टरों के अवैध पार्किंग को रोकने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

संवाददाता : शैज़ी सिद्दिकी (अलीगढ़)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...